ईरान से निकले 2 LPG टैंकरों में कितना टन माल? जानें- भारत में कब और किस राज्य में उतरेंगे और पूरे देश की किल्लत कब होगी दूर?

LPG tankers on way to Gujarat ports: शिवालिक का पार करना उस दिन के एक दिन बाद हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात की थी। मोदी ने माल और ऊर्जा के निर्बाध पारगमन को भारत की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक बताया था।

When will LPG tankers arrive in India? सरकार ने शनिवार को बताया कि भारत के झंडे वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) टैंकर गुजरात के बंदरगाहों की ओर पहुंच रहे हैं। वे शुक्रवार रात से शनिवार के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के अहम समुद्री रास्ते से सुरक्षित गुजर आए हैं। सरकार ने कहा कि बाकी बचे 22 भारतीय जहाजों, जिनमें से कई हाइड्रोकार्बन ले आ रहे हैं, उनके सुरक्षित गुजरने के लिए कूटनीतिक कोशिशें जारी हैं। ये जहाज फारसी खाड़ी में फंसे हुए हैं, जो युद्ध से प्रभावित इस जलडमरूमध्य के पश्चिम में स्थित है। होर्मुज एक ऐसा रास्ता है, जिसपर हमले करके ईरान जहाजों को जाने नहीं दे रहा था, जहां अब दो टैंकर ईरान से बातचीत के जरिए उसके हमलों से सेफ्ली निकल आए हैं। बता दें कि पहले ईऱान ने कई जहाजों पर हमला कर उनके नुकसान पहुंचाया है।

​भारत में कब और किस राज्य में उतरेंगे​ LPG टैंकर?

भारत में कब और किस राज्य में उतरेंगे LPG टैंकर?

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के मुताबिक बताया, इस इलाके में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच, भारतीय नौसेना ने भारत के लिए ईंधन ले जाने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा देने के लिए खाड़ी क्षेत्र में कई युद्धपोत तैनात किए हैं। जानकारी के अनुसार, कम से कम दो युद्धपोत तब से ऑपरेशनल स्टैंडबाय पर थे, जब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी शुरू की थी। यह जलडमरूमध्य फारसी खाड़ी (पश्चिम) को ओमान की खाड़ी और अरब सागर (पूर्व) से जोड़ता है।

End of Feed