रनवे बंद, हर तरफ अंधेरा और फिर शुरू हुआ मिशन.... कैसे आधी रात तटरक्षक बल ने बचाई 75 वर्षीय मरीज की जान?

लक्षद्वीप से कोच्चि तक आधी रात चलाए गए एक विशेष अभियान में भारतीय तटरक्षक बल ने 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाई। गंभीर रूप से बीमार मरीज को आपात स्थिति में अगत्ती द्वीप से कोच्चि एयरलिफ्ट किया गया, जहां उसे समय रहते उन्नत इलाज मिल सका। तटरक्षक अधिकारियों के मुताबिक, बुजुर्ग को एक्यूट सबएक्यूट सबड्यूरल हेमेटोमा की शिकायत थी और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर था।​

लक्षद्वीप से कोच्चि तक आधी रात चलाए गए एक विशेष अभियान में भारतीय तटरक्षक बल ने 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाई। गंभीर रूप से बीमार मरीज को आपात स्थिति में अगत्ती द्वीप से कोच्चि एयरलिफ्ट किया गया, जहां उसे समय रहते उन्नत इलाज मिल सका।

india coast gaurd

आधी रात चलाए गए एक विशेष अभियान में भारतीय तटरक्षक बल ने 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाई।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

हालत बिगड़ने पर की गई मेडिकल इवैक्यूएशन की मांग

तटरक्षक अधिकारियों के मुताबिक, बुजुर्ग को एक्यूट सबएक्यूट सबड्यूरल हेमेटोमा की शिकायत थी और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। शनिवार देर रात हालत बिगड़ने पर द्वीप प्रशासन ने तत्काल मेडिकल इवैक्यूएशन की मांग की। खास बात यह रही कि यह अनुरोध उस समय मिला, जब अगत्ती एयरफील्ड पर रनवे ऑपरेशन बंद हो चुका था।

End of Feed