निस्वार्थ सेवा और राष्ट्ररक्षा के प्रतीक हैं भारतीय सेना के जवान, सेना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा, हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं, जो सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं। कर्तव्य के प्रति उनकी भावना पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता की भावना जगाती है।

PM Modi Message on Army Day: सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि वे निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं, जो सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्र उनके साहस और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है।

PM Modi

सेना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक

उन्होंने एक पोस्ट में कहा, हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं, जो सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं। कर्तव्य के प्रति उनकी भावना पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता की भावना जगाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उन लोगों को गहरे सम्मान के साथ याद करता है जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने प्राणों की आहुति दी।

End of Feed