दुश्मन के लिए चेतावनी! गुजरात के भुज में सेना का दम, पानी और जमीन दोनों पर दिखाई ताकत; देखें VIDEO

Bhuj Gujarat Military Exercise: भुज में भारतीय सेना ने पानी और जमीन दोनों जगह लड़ाई की अपनी ताकत दिखाई। एम्फीबियस ऑपरेशन के जरिए सेना ने दिखाया कि वह किसी भी हालात में दुश्मन को रोकने और हर इलाके में नियंत्रण पाने में सक्षम है।

Bhuj Gujarat Military Exercise: गुजरात के भुज में भारतीय सेना ने एक खास अभ्यास किया, जिसमें पानी और जमीन दोनों जगह लड़ाई की ताकत दिखाई गई। इस अभ्यास में सेना के जवान तेज रफ्तार बोट्स के जरिए उथले पानी में आगे बढ़े और दुश्मन पर हमला करने की तैयारी का प्रदर्शन किया। यह अभ्यास दिखाता है कि सेना (Indian Army Amphibious Drill) किसी भी हालात में तेजी से कार्रवाई कर सकती है। इस दौरान सेना ने ऐसे ऑपरेशन का अभ्यास किया, जिसे एम्फीबियस ऑपरेशन कहा जाता है। यानी ऐसे हमले जो पानी और जमीन दोनों जगह से किए जा सकते हैं।

Bhuj Gujarat military exercise

भुज में सेना का अभ्यास, हर स्थिति में तैयार भारत (Photo: X/AI)

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी इसी तरह की अपनाई गई थी रणनीति

इसमें शामिल जवान और उपकरण इस तरह तैयार किए गए थे कि वे पानी से निकलकर सीधे जमीन पर हमला कर सकें और दुश्मन के इलाके पर कब्जा कर सकें। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान भी इसी तरह की रणनीति अपनाई गई थी। उस समय सेना ने क्रीक एरिया में पानी और जमीन दोनों पर मजबूत पकड़ बनाई थी। इस ऑपरेशन में इस्तेमाल की गई बोट्स हल्की, तेज और बहुत फुर्तीली थीं, जिससे वे मुश्किल इलाकों में भी आसानी से चल सकती हैं।

End of Feed