Counter Drone Operations: 50 से ज्यादा 'पाकिस्तानी ड्रोन' नाकाम, काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने मार गिराए!

Counter Drone Operations: भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर बड़े पैमाने पर ड्रोन-विरोधी अभियान के दौरान 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।

Counter Drone Operations: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (IB) के साथ विभिन्न स्थानों पर ड्रोन भेजने के असफल प्रयास किए तो उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से अधिक ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी कर दिया गया।

Counter Drone Operations

भारत ने 50 से अधिक 'पाकिस्तानी ड्रोन' को मार गिराया

इस मुठभेड़ में L-70 गन, Zu-23 मिमी, शिल्का सिस्टम और अन्य उन्नत काउंटर-UAS उपकरणों का व्यापक उपयोग किया गया, जो हवाई खतरों का मुकाबला करने की सेना की मजबूत क्षमता को दर्शाता है।

End of Feed