Red Shield Division: आसमान से उतरे 'सुपर डॉग्स', K9 कमांडो देख दुश्मनों की बढ़ेगी धड़कनें... मणिपुर में सेना का हाईटेक ऑपरेशन

भारतीय सेना की रेड शील्ड डिवीजन ने मणिपुर के लेइमाखोंग मिलिट्री स्टेशन में 8 मई को एक हाई-रिस्क स्लिदरिंग एक्सरसाइज के जरिए अपनी आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे उतरते सैनिकों और K9 डॉग स्क्वॉड के बीच बेहतरीन तालमेल दिखाया गया। यह ड्रिल भविष्य के जटिल ऑपरेशनों, खासकर आतंकवाद विरोधी अभियानों, खोज एवं बचाव कार्यों और आपदा प्रतिक्रिया में सेना की तैयारी को मजबूत करती है।

Red Shield Division: भारतीय सेना की रेड शील्ड डिवीजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आधुनिक युद्ध के मैदान में केवल हथियार ही नहीं, बल्कि इंसानों और प्रशिक्षित युद्धक डॉग्स (K9 Warriors) का सटीक 'टीमवर्क' जीत की असली गारंटी है।

red shield

रेड शील्ड डिवीजन के K9 वॉरियर्स का हेलीकॉप्टर से स्लिदरिंग कर हाई-वोल्टेज एक्शन। Ministry Of Defence X handle


8 मई यानी शुक्रवार को मणिपुर के लेइमाखोंग मिलिट्री स्टेशन में आयोजित एक 'हाई-रिस्क स्लिदरिंग एक्सरसाइज' के जरिए सेना ने अपनी अविश्वसनीय फुर्ती और आक्रामक मारक क्षमता का लोहा मनवाया। यह ड्रिल महज एक अभ्यास नहीं, बल्कि भविष्य के जटिल ऑपरेशनों के लिए सेना की अभेद्य तैयारी का एक जीवंत प्रमाण थी।

End of Feed