बेंगलुरु में फिर रोड रेज की घटना, वायुसेना के विंग कमांडर पर हमला, पत्नी के साथ बदसलूकी

बेंगलुरु में बीते दिनों लगातार रोड रेज के मामले बढ़ रहे हैं। रोड रेज के नाम पर आए दिन उत्तर भारतीयों पर इस तरह के हमले पहले भी सामने आए हैं।

IAF Wing Commander Attacked in Road Rage: बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर के साथ खुलेआम मारपीट की गई। दोनों अधिकारी डीआरडीओ (DRDO) कॉलोनी, सीवी रमण नगर से एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे तभी इनके साथ ये वारदात हुई। विंग कमांडर बोस ने एक वीडियो शेयर कर पूरी घटना की जानकारी दी। हालांकि इस घटना को सोशियल मीडिया पर पोस्ट करने वाले विंग कमांडर ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, अब उनकी पत्नी मधुमिता, जो खुद भी सेना की अधिकारी हैं, उन्होने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Road Rage

विंग कमांडर पर हमला

लगातार रोड रेज के मामले बढ़ रहे

बेंगलुरु में बीते दिनों लगातार रोड रेज के मामले बढ़ रहे हैं। रोड रेज के नाम पर आए दिन उत्तर भारतीयों पर इस तरह के हमले पहले भी सामने आए हैं। सड़क विवाद के बाद डीआरडीओ कॉलोनी निवासी के साथ मारपीट हुई है। शहर के सीवी रमण नगर स्थित डीआरडीओ कॉलोनी में रहने वाले विंग कमांडर आदित्य बोस ने कहा कि उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उनकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

End of Feed