यूं ही नहीं IAF पर नाज, नाइट विजन गॉगल्स की मदद से सूडान में पायलटों ने कराई प्लेन की लैंडिंग

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 29, 2023, 09:42 AM IST

ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को निकाला जा रहा है। इस बीच इंडियन एयरफोर्स के पायलटों ने कुशलता बेहतरीन परिचय दिया जब नाइट विजन ग्लास की मदद से सूडान में C-130 J हरकुलिस प्लेन की लैंडिंग कराई।

KEY HIGHLIGHTS
  • C-130 J हरकुलिस प्लेन की लैंडिंग
  • सूडान के वाडी सैय्यदना हवाई पट्टी पर लैंडिंग
  • एयर पोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा

Operation Kaveri Mission: खराब हालात के बीच सूडान(Sudan Crisis) से ऑपरेशन कावेरी के जरिए भारतीयों को निकालने का काम जारी है। इस बीच भारतीय वायुसेना के पायलट्स ने उस कौशल का परिचय दिया जिसे देख और सुन हैरत में आ गए क्या ऐसा भी हो सकता है। दरअसल सूडान में लड़ाई की वजह से एयरपोर्ट्स पर रात में प्लेन को उतारने के लिए नाइट लैंडिंग इंतजाम नहीं हैं। भारतीय वायु सेना(Indian Air Force) ने अपने C-130J हरक्यूलिस परिवहन विमान को वाडी सैय्यदना हवाई पट्टी पर उतारा जो कि खराब स्थिति में था।

IAF, Plane Landing, Sudan,Operation Kaveri

सूडान में नाइट विजन गॉगल्स के जरिए प्लेन की लैंडिंग

शानदार लैंडिंग के जरिए रचा इतिहास

वाडी सैय्यदना एयर स्ट्रिप पर कोई नेविगेशनल एप्रोच एड्स या ईंधन और लैंडिंग लाइट नहीं थी, जो रात में उतरने के लिए एक विमान का मार्गदर्शन करने के लिए आवश्यक है। C-130J उन यात्रियों को बचाने के लिए सूडान के वाडी सैय्यदना में एक हवाई पट्टी पर उतरा।वायु सेना के पायलटों ने रात में लैंडिंग करने के लिए नाइट विजन गॉगल्स (night vision goggles) का इस्तेमाल किया। हवाई पट्टी के निकट आने के दौरान एयरक्रू ने अपने इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रा-रेड सेंसर का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया कि छोटे रनवे पर कोई बाधा न हो। रनवे साफ है यह सुनिश्चित करने के बाद साहसी पायलटों ने सामरिक दृष्टिकोण अपनाया। लैंडिंग के बाद विमान के इंजन चलते रहे।

End of Feed