श्रीलंका में भूस्खलन के बाद IAF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कोटमाले से सुरक्षित लाए गए 400 से अधिक भारतीय नागरिक

भारतीय वायुसेना ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर कोटमाले क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए एक व्यापक बचाव अभियान चलाया। सड़क मार्ग से कटे इस इलाके में हेलीकॉप्टरों के माध्यम से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत कार्यों को तेज करने के लिए भारतीय वायुसेना ने सैनिकों, मेडिकल टीम और नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।

Indian Air Force Sri Lanka Rescue: भारतीय वायुसेना ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर कोटमाले क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए एक बड़े पैमाने पर बचाव और निकासी अभियान चलाया। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से कट जाने के कारण बाकी हिस्सों से पूरी तरह अलग हो गया था। पूरे दिन हेलीकॉप्टरों के माध्यम से 45 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें 6 गंभीर रूप से घायल, 4 शिशु, 12 भारतीय नागरिक और कई अन्य देशों के नागरिकों के साथ श्रीलंकाई नागरिक शामिल थे।

Indian Air Force Leads Major Rescue Operation in Sri Lanka Landslide Region

IAF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, सभी फंसे लोगों को सुरक्षित कोलंबो पहुंचा दिया गया। राहत कार्यों को तेज करने के लिए वायुसेना ने 57 श्रीलंकाई सैनिकों को प्रभावित क्षेत्र में एयरलिफ्ट किया, ताकि बचाव और मलबा हटाने के काम में मदद मिल सके। इसके अतिरिक्त, IAF ने ‘भीष्म कैप्सूल’ और मेडिकल टीम तैनात की और रात 8 बजे तक 400 से अधिक भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाया। आगे भी वायुसेना कई और उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है।

End of Feed