ट्रंप की धमकी के आगे नहीं झुकेगा भारत, रूस से करीबी रहेगी बरकरार, डोभाल पहुंचे मॉस्को, जयशंकर का दौरा भी जल्द

भारत पर अमेरिकी टैरिफ में काफी बढ़ोतरी करने की ट्रंप की धमकी के बावजूद मोदी सरकार ने पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस के साथ भारत के रक्षा और ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने के लिए मास्को की यात्रा पर हैं।

India-Russia Relations: भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यू-टर्न के बाद भारत ने भी इसका बखूबी जवाब देने की तैयार कर ली है। रूस से तेल आयात को लेकर ट्रंप के रवैये ने भारत को नई रणनीति अपनाने पर मजबूर कर दिया है। भारत ने जिस तरह से अमेरिका को जवाब दिया है उससे साफ है कि भारत, रूस से तेल आयात नहीं रोकेगा, भले ही ट्रंप और नाराज हो जाएं। ट्रंप के इस रवैये पर खुद अमेरिका में ही सवाल उठ रहे हैं। वहीं, भारत ने भी सख्त रवैया अपनाने का संकेत दिया है। मौजूदा परिदृश्य में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मॉस्को में हैं और जल्द ही विदेश मंत्री एस जयशंकर भी रूस के दौरे पर जाएंगे।

India Russia

भारत-रूस दोस्ती होगी और मजबूत (AP)

डोनाल्ड ट्रंप ने सवालों को टाला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस से अमेरिका के यूरेनियम और उर्वरक आयात पर एक सवाल को टाल दिया। नई दिल्ली ने इस मुद्दे को उठाकर वाशिंगटन के दोहरे मानदंडों को उजागर किया था। अमेरिका, मास्को के साथ व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों को अनुचित तरीके से निशाना बना रहा है। भारत पर अमेरिकी टैरिफ में काफी बढ़ोतरी करने की ट्रंप की धमकी के बावजूद मोदी सरकार ने पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस के साथ भारत के रक्षा और ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने के लिए मास्को की यात्रा पर हैं। डोभाल की यात्रा के बाद एक और उच्च-स्तरीय यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर की होने की संभावना है।

End of Feed