India Won T20 World Cup 2026: सूर्य कुमार यादव की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दे दी। तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने हिस्ट्री रिपीट कर दी। वहीं, बैक-टू-बैक दो बार टी20 वर्ल्ड कप को जितने वाली टीम इंडिया, दुनिया की पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है।
India Won T20 World Cup 2026: पीएम मोदी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।
वहीं, पीएम मोदी ने सूर्या की सेना को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए टीम इंडिया को फिर से विश्व विजेता बनने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, चैंपियन! आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!"
पढ़ें मैच रिपोर्ट
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान किशन ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी पूरी की।
96 रन से भारत ने दर्ज की जीत
आखिरी में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाकर भारत को 250 के पार पहुंचा दिया। टीम इंडिया ने 256 रन का विशाल लक्ष्य दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन ही बना सकी। भारत ने 96 रन से फाइनल अपने नाम किया।
