
Weather Forecast Today Updates: मानसूनी बारिश से पहाड़ों का हाल-बेहाल, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे
Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Delhi, Noida, Ghaziabad, Meerut, Kanpur, Lucknow, Varanasi, Mumbai, Nanital Updates: मानसून की बारिश देश में राहत और आफत दोनों लेकर आई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुल्लू और मंडी में बादल फटने की घटनाओं से तबाही की कई सामने आई हैं तो उत्तराखंड में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से सड़कों पर अवरोध उत्पन्न होने के बाद उत्तराखंड में केदारनाथ एवं बद्रीनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। बारिश एवं मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के रायगढ़ एवं रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, मुंबई, ठाणे एवं सिंधुदुर्ग के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।