'भारत-अमेरिका साझेदारी ने कई बदलावों और चुनौतियों का किया सामना', ट्रंप टैरिफ के बीच MEA का आया बयान

India US Ties: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका साझेदारी ने कई बदलावों और चुनौतियों का सामना किया है। साथ ही भरोसा जताया कि अमेरिका के साथ हमारे संबंध आगे बढ़ते रहेंगे। विदेश मंत्रालय का यह बयान डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा के दो दिन बाद आया।

MEA India

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

विदेश मंत्रालय ने क्या कुछ कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों से लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। इस साझेदारी ने कई बदलावों और चुनौतियों का सामना किया है। हम उस ठोस एजेंडे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसके लिए भारत और अमेरिका प्रतिबद्ध हैं और हमें पूरा भरोसा है कि अमेरिका के साथ हमारे संबंध आगे बढ़ते रहेंगे।

End of Feed