India-US GE F414 Engine Deal: अमेरिकी इंजन की कीमत दोगुनी से ज्यादा, भारत के सामने अब क्या हैं नए विकल्प?

India-US GE F414 Engine Deal: भारत के महत्वाकांक्षी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट को GE F414 इंजन डील के कारण नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की GE एयरोस्पेस के F414 इंजन की लागत शुरुआती अनुमान से कई गुना बढ़ गई है, जिससे DRDO और एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी की योजना प्रभावित हो सकती है।

India-US GE F414 Engine Deal: भारत के 5th जेनरेशन के लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट मुश्किलों में फंसता नजर आ रहा है। अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस (GE Aerospace) के F414 इंजन की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। जी ई एफ414 फाइटर जेट इंजन की डील की लागत शुरुआती अनुमान की तुलना में काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अब दूसरे इंजन ऑप्‍शन की तलाश कर रहा है।

jet engine

जी ई एफ414 फाइटर जेट इंजन की लागत शुरुआती अनुमान की तुलना में काफी बढ़ गई है।

अमेरिका की जीई (GE) एयरोस्पेस कंपनी का F414 इंजन, जो AMCA Mk-1 और तेजस Mk-2 दोनों के लिए चुना गया था, अब महंगा हो गया है। पहले एक इंजन की कीमत करीब 70-80 करोड़ रुपये थी, जो अब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी का असर डीआरडीओ और एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी पर पड़ने वाला है। कीमत, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, प्रोडक्शन और निवेश जैसे मुद्दों पर बात नहीं बन सकी है। GE ने भारत में F414 इंजन की असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिसके लिए 800 मिलियन डॉलर (लगभग 6000 करोड़ रुपये) से ज्यादा निवेश की मांग की गई है।

End of Feed