SCO में चीन के BRI प्रोजेक्ट का विरोध करने वाला भारत एकमात्र देश, रूस-पाक ने दिया समर्थन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 5, 2023, 12:36 PM IST

चीन की बीआरआई पहल के लिए कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान गणराज्य ने अपने समर्थन की पुष्टि की।

Belt and Road Initiative: भारत ने एक बार फिर चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का समर्थन करने से इनकार कर दिया और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में इस परियोजना का समर्थन नहीं करने वाला एकमात्र देश बन गया। भारत द्वारा आयोजित वर्चुअल शिखर सम्मेलन के अंत में जारी एक घोषणा में कहा गया कि रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने बीआरआई को अपना समर्थन दोहराया।

रूस-पाकिस्तान ने दिया समर्थन

चीन की बीआरआई पहल के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करते हुए कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान गणराज्य ने संयुक्त रूप से इस परियोजना को लागू करने के लिए चल रहे काम को पूरी तवज्जो दी। इसमें यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन और बीआरआई के निर्माण को जोड़ने के प्रयास भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है, इच्छुक सदस्य देशों द्वारा आपस में राष्ट्रीय मुद्राओं की हिस्सेदारी में क्रमिक बढ़ोतरी के लिए रोडमैप को लागू करने के पक्ष में बात की।

End of Feed