'सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत की प्रगति जारी...', PM मोदी बोले- नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

Jewar Semiconductor Unit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 3,706 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से सेमीकंडक्टर संयंत्र को मंजूरी दिए जाने के बाद सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत की प्रगति जारी है। बता दें कि मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थापित होने वाले सेमीकंडक्टर संयंत्र को मंजूरी दी है।

Jewar Semiconductor Unit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 3,706 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से सेमीकंडक्टर संयंत्र को मंजूरी दिए जाने के बाद सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत की प्रगति जारी है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस संयंत्र को मंजूरी दी गई।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत की प्रगति जारी है! उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना के संबंध में आज मंत्रिमंडल के फैसले से तरक्की और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं के लिए भी कई मौके पैदा होंगे।

End of Feed