दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य संगठनों के बैनर तले दिल्ली में हुए प्रदर्शनों और इस दौरान हुई बड़े पैमाने पर हिरासत को लेकर यूएन मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने चिंता जताई थी।

India slams UN over- दिल्ली में हाल ही में हुए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों और पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई गिरफ्तारियों पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्च कमिश्नर के कार्यालय (OHCHR) की टिप्पणी से कूटनीतिक पारा चढ़ गया है। भारत ने यूएन मानवाधिकार निकाय की चिंताओं को सिरे से खारिज करते हुए इसे देश के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करार दिया है। जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।

OHCHR

OHCHR को भारत ने दी नसीहत

यूएन ने जताई थी चिंता, भारत का तीखा पलटवार

हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य संगठनों के बैनर तले दिल्ली में हुए प्रदर्शनों और इस दौरान हुई बड़े पैमाने पर हिरासत को लेकर यूएन मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने चिंता जताई थी। यूएन प्रवक्ता थमीन अल-खीतन ने प्रदर्शनकारियों, वकीलों और पत्रकारों की हिरासत पर सवाल उठाते हुए शांतिपूर्ण सभा के अधिकार का सम्मान करने और सभी को तुरंत रिहा करने की बात कही थी।

End of Feed