BRICS Summit 2026: भारत ने रूस को 'ब्रिक्स शिखर सम्मेलन' का न्योता भेजा, TASS रिपोर्ट में दावा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत, ब्रिक्स समिट की अध्यक्षता करने जा रहा है और इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

रूसी समाचार एजेंसी TASS ने शुक्रवार को सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि 2026 में BRICS की अध्यक्षता करने वाले भारत ने रूस को नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। सूत्र ने कहा, 'BRICS शिखर सम्मेलन का निमंत्रण रूस को भेज दिया गया है।'

BRICS Summit 2026

ब्रिक्स समिट 2026

इस बीच, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हर दो हफ़्ते में होने वाली प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत, ब्रिक्स समिट की अध्यक्षता करने जा रहा है और इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, 'हम भारत में ब्रिक्स समिट आयोजित करने के लिए काम कर रहे हैं। हम ब्रिक्स समिट के अध्यक्ष हैं और पूरी तैयारी के साथ इस समिट की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं।'

End of Feed