LIVEIndia Republic Day 2023 Parade es: आसमान का सीना चीर गड़गड़ाते हुए सलामी मंच के ऊपर से निकले जंगी एयरक्राफ्ट

India Republic Day 2023 Parade es: आसमान का सीना चीर गड़गड़ाते हुए सलामी मंच के ऊपर से निकले जंगी एयरक्राफ्ट
India Republic Day 2023 Parade, PM Modi Speech (भारत का गणतंत्र दिवस 2023) Live Updates:भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन पहली बार कर्तव्य पथ पर हुआ है। यह गणतंत्र दिवस समारोह इस बार कई मायनों में खास है। परेड में पहली बार सिर्फ देसी हथियारों का प्रदर्शन हुआ। वायुसेना के गरुड़ कमांडो पहली बार परेड में नजर आए। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाया गया है। समारोह में हिस्सा लेने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्दल फतह अल सीसी बुधवार को भारत पहुंचे। 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने 106 पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, लोक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए गए हैं।
उत्तराखंड की झांकी में वन्यजीवन को दर्शाया गया
राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में उत्तराखंड की झांकी में वन्यजीवन और धार्मिक स्थलों को प्रदर्शित किया । त्तराखंड की झांकी में जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान को दर्शाया गया जिसमें हिरण, राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई तरह के पशु पक्षी विचरण करते नजर आए। उत्तराखंड की झांकी में जागेश्वर धाम को भी दर्शाया गया । यह अल्मोड़ा जिले में 125 छोटे बड़े प्राचीन मंदिरों का समूह है। झांकी में प्रसिद्ध देवदार के वृक्षों को भी प्रदर्शित किया गया।
सलामी मंच के ऊपर से गुजरे जंगी एयरक्राफ्ट
अब कर्तव्य पथ पर करतब का दौर
गणतंत्र दिवस परेड में समृद्ध झांकी की झलक
कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति के प्रदर्शन के बाद रंग-बिरंगी झांकियां दिख रही हैं। इन झांकियों में भारत की विविधता में एकता का शानदार प्रदर्शन हो रहा है। अलग-अलग राज्यों की वहां की समृद्ध संस्कृति की झलक मिल रही है।
CRPF के दस्ते में सभी महिलाएं
गणतंत्र दिवस परेड में भारत की नारी शक्ति की शानदार झलक दिखी। नौसेना, वायुसेना दस्तों की अगुवाई महिला ने की। वहीं, सीआरपीएफ के दस्ते में सभी महिलाएं शामिल थीं। भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक महिला द्रौपदी मुर्मू देश की तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं।
मनमोहक झांकियों का अद्भुत नजारा
सैन्य ताकत एवं क्षमता का प्रदर्शन होने के बाद कर्तव्य पथ पर भारत की सांस्कृतिक विविधता एवं समृद्धि का परिचय कराने के लिए राज्यों की मनमोहक झांकियां निकल रही हैं। राज्यों की खासियत एवं विरासत बताने वाली ये झांकियां अद्भुत हैं। उत्तराखंड, असम, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर की झाकियों ने लोगों का मन मोहा।
कर्तव्य पथ पर दिखी नारी शक्ति
गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सैन्य शक्ति का मनमोहक दृश्य दिख रहा है। नारी शक्ति की प्रतीक के तौर पर लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने नौसेना के सलामी दस्ते का नेतृत्व किया। परेड में भारतीय सेना के घातक हथियारों, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
सेना के बैंड ने अपने धुन से जोश भरा
स्वदेशी हथियारों के प्रदर्शन के बाद सशस्त्र सेनाओं का मार्चिंग दस्ते कर्तव्य पथ से सलामी देते हुए गुजर रहे हैं। सेनाओं के बैंड अपने धुन बजाते हुए माहौल में जोश भर रहे हैं। मिस्र का सैन्य जत्था भी परेड में शामिल हुआ। सशस्त्र सेनाओं की मनमोहक झांकियां भी निकल रही हैं।
नाग मिसाइल सिस्टम के साथ सैल्यूट करते लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी
कर्तव्य पथ से गुजरा आकाश एयर डिफेंस सिस्टम
कर्तव्य पथ पर सेना के पराक्रम का अद्भुत नजारा
कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य ताकत का गजब नजारा दिख रहा है। भारतीय सेना के टैंक अपने शौर्य का परिचय दे रहे हैं। परेड स्थल से स्वदेशी हथियारों का जत्था एक-एक कर आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दे रहा है। कर्तव्य पथ पर इस समय का गजब का नजारा है।
कर्तव्य पथ पर पहुंचे राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री
वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर्तव्य पथ आ चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी का काफिला भी रायसीना हिल से निकलकर परेड स्थल पहुंच चुका है। उप राष्ट्रपति एवं अन्य विदेशी मेहमान भी समारोह स्थल पहुंचे हैं।
वॉर मेमोरियल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
देश की सुरक्षा करते हुए शहादत को प्राप्त वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां पहले से मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर वहां तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। वायु सेना के गार्डों ने सलामी धुन बजाकर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रीनगर के लाल चौक पर फहरा तिरंगा
दिल्ली में ड्रोन से निगरानी
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणव तयाल ने कहा कि इस साल प्रवेश ‘पास’ पर दिए गए क्यूआर कोड के आधार पर होगा। बिना वैध ‘पास’ या टिकट के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीसीपी ने कहा कि 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनमें से कुछ चेहरा पहचान वाली प्रणाली से लैस हैं। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ड्रोन रोधी टीम को भी तैनात किया जाएगा।
दुनिया देखेगी भारत की ताकत
नड्डा ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि प्रगतिशील व परिपक्व होता देश का लोकतंत्र हर भारतीय के हृदय में कर्तव्य, अवसर व समानता की भावना का सृजन करे। भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में नयी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रगतिशील व परिपक्व होता हमारा लोकतंत्र भारत के प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में कर्तव्य, अवसर व समानता की भावना का सृजन करे।’’
परेड में पहली बार 'अग्निवीर' शामिल होंगे
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार 'अग्निवीर' शामिल होंगे। यही नहीं, परेड में पहली बार वायु सेना के गरुड़ कमांडों नजर आएंगे। देश की सांस्कृतिक विरासत एवं समृद्धि को दर्शाने वाली राज्यों की 23 झांकियां निकलेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दल फतह अल सीसी बुधवार को भारत पहुंचे। गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में पीएम ने कहा है कि यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे है। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।