देश में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की मौजूदा संख्या 257
इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “बैठक में निष्कर्ष निकला कि भारत में वर्तमान कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है। 19 मई तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की मौजूदा संख्या 257 है, जो देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत कम है।” सूत्रों ने कहा, “इनमें से लगभग सभी मामले मामूली हैं, जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है।”
सतर्क है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों और श्वसन संक्रमण के गंभीर मामलों की निगरानी करने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति की बारीकी से निगरानी करने में सतर्क व सक्रिय है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएं।
