डाक विभाग का बड़ा कदम; अब ‘24 स्पीड पोस्ट’ से दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों में 24 घंटे में पार्सल डिलीवरी

देश की पारंपरिक डाक सेवा अब तकनीक और तेज रफ्तार के साथ नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा के जरिए बड़े शहरों के बीच पार्सल और जरूरी दस्तावेज अगले ही दिन पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। यह पहल आम लोगों, छोटे कारोबारियों और ई-कॉमर्स ग्राहकों के लिए सस्ती, सुरक्षित और भरोसेमंद डिलीवरी का नया विकल्प बन सकती है।

India Post 24 Speed Post Service: देश की पारंपरिक डाक सेवा अब तेज रफ्तार की ओर बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक, डाक विभाग 17 मार्च से ‘24 स्पीड पोस्ट’ नाम की नई सेवा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत बड़े शहरों के बीच भेजी गई डाक या पार्सल अगले दिन ही पहुंचाने की गारंटी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि, नई सेवा की शुरुआत केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ चंदशेखर पेम्मासानी नई दिल्ली में करेंगे। पहले चरण में यह सुविधा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे छह प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी।

India Post to Launch ‘24 Speed Post’ Service (Symbolic Photo)

डाक विभाग ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा शुरू करेगा (प्रतीकात्मक फोटो)

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

डाक विभाग के मुताबिक, ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा जिन्हें जरूरी दस्तावेज, कानूनी कागजात, दवाइयां या अन्य जरूरी सामान तुरंत भेजना होता है। अब उन्हें निजी कूरियर सेवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सरकारी डाक नेटवर्क के जरिए कम खर्च में तेज और भरोसेमंद डिलीवरी मिल सकेगी।

End of Feed