समुद्री ताकत की ओर भारत: बड़े पैकेज से जहाज निर्माण, निवेश और रोजगार में नई रफ्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज से भारत के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को नया जीवन दिया है। इस योजना से रोजगार, निवेश और तकनीकी कौशल सभी क्षेत्रों में तेजी आएगी।

भारत अब समुद्री ताकत बनने की दिशा में बड़ा कदम उठा चुका है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को नया जोश देने के लिए 69,725 करोड़ रुपये का पैकेज मंजूर कर दिया है। इस कदम का मकसद सिर्फ जहाज बनाने की क्षमता बढ़ाना नहीं, बल्कि नौका निर्माण, तकनीकी कौशल, रोजगार और निवेश सभी को एक साथ आगे बढ़ाना है।

समुद्री ताकत की ओर भारत: बड़े पैकेज से जहाज निर्माण, निवेश और रोजगार में नई रफ्तार

सबसे पहले जहाज निर्माण वित्तीय सहायता योजना (SBFAS) को 2036 तक बढ़ाया गया है, जिसमें 24,736 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना से शिपयार्ड को आसान फंडिंग मिलेगी और शिपब्रेकिंग जैसे क्षेत्र में भी विकास होगा।

End of Feed