New Covid Guidelines & Rules for New Year: चीन में कोविड से बेकाबू हुए हालातों के बाद भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। नए साल से पहले कई राज्यों ने नई गाइडलाइंस जारी की है। कई राज्यों में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से मास्क पहनने का आग्रह किया जा रहा है। कर्नाटक (Karnataka) सरकार ने सोमवार को कई एहतियाती कदम उठाए जिनमें सिनेमाघरों और शिक्षण संस्थानों में मास्क को अनिवार्य बनाना और वृद्धों सहित अधिक खतरे वाली आबादी को भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह शामिल है। सरकार ने निर्देश दिया है कि बार, रेस्तरां और पब में केवल उन लोगों को प्रवेश दिया जाए जिन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की दो खुराकें ली हैं। एक जनवरी को नए साल का जश्न भी रात एक बजे तक खत्म करने का निर्देश दिया गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
