किन-किन देशों के साथ भारत कर रहा FTA पर बातचीत? पीयूष गोयल ने दिया जवाब

Free Trade Talks: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत यूरोपीय संघ, अमेरिका, चिली और पेरू सहित कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर बातचीत कर रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय दिन-रात इन वार्ताओं में शामिल है।

Free Trade Talks: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत यूरोपीय संघ, अमेरिका, चिली और पेरू सहित कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की ओर देख रही है और कई विकसित अर्थव्यवस्थाएं हमारे साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रही हैं।

पीयूष गोयल ने क्या कुछ कहा?

गोयल ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय दिन-रात इन वार्ताओं में शामिल है। उन्होंने कहा, ''सुबह के समय ऑस्ट्रेलिया और जापान में दफ्तर खुल जाते हैं, दोपहर का समय होता है तो यूरोप खुल जाता है और शाम के समय अमेरिका से बातचीत शुरू हो जाती है... पेरू, चिली से बातचीत शुरू हो जाती है।''

End of Feed