देश

ट्रंप को लगेगी मिर्ची, चीन और जापान दौरे पर 30 अगस्त को रवाना होंगे PM मोदी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

PM Modi Japan China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के आखिरी में चीन और जापान की यात्रा पर जा रहे हैं। उनकी इस यात्रा से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिर्ची लग सकती है। पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 30 अगस्त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 29 अगस्त को रवाना होंगे।

Image

PM मोदी 30 अगस्त को दो देशों की यात्रा पर जाएंगे (फोटो साभार: @MEAIndia)

Photo : Twitter

PM Modi Japan China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के आखिरी में जापान और चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही जब अमेरिका के साथ भारत का तनाव चरम पर पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। उनकी इस यात्रा से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिर्ची लग सकती है। दरअसल, अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने की वजह से भारत पर दंडात्मक 50 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है।

PM मोदी की जापान यात्रा

पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 30 अगस्त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 29 अगस्त को रवाना होंगे। पीएम मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी 8वीं जापान यात्रा होगी और प्रधानमंत्री इशिबा के साथ पहली बार शिखर वार्ता करेंगे।

इस दौरान दोनों प्रधानमंत्री भारत-जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार शामिल हैं। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता के दीर्घकालिक विशेष बंधन की पुष्टि करेगी।

चीन यात्रा पर कब जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 31 अगस्त को चीन के लिए रवाना होंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग के लिए 31 अगस्त से एक सितंबर 2025 तक दो दिवसीय यात्रा करेंगे। भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कांग्रेस में 'नई टीम' की तलाश तेज; राहुल गांधी ने खुद संभाला मोर्चा, 10 जनपथ में 120 नेताओं का इंटरव्यू शुरू, 60% सचिवों को बदलने की तैयारी

कांग्रेस में 'नई टीम' की तलाश तेज; राहुल गांधी ने खुद संभाला मोर्चा, 10 जनपथ में 120 नेताओं का इंटरव्यू शुरू, 60% सचिवों को बदलने की तैयारी

'मोदी सरकार को देश को जवाब देना होगा', अमेरिकी नागरिक वैनडाइक पर UAPA की धाराएं नहीं लगाने पर कांग्रेस का सवाल

'मोदी सरकार को देश को जवाब देना होगा', अमेरिकी नागरिक वैनडाइक पर UAPA की धाराएं नहीं लगाने पर कांग्रेस का सवाल

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी