2015 के बाद देश में सबसे कमजोर रहा मानसून, 13% बारिश की कमी, जानें कौन-से इलाके रहे सबसे ज्यादा प्रभावित

2026 का दक्षिण-पश्चिम मानसून 13% बारिश की कमी के साथ खत्म हो गया है, यह 2015 के बाद सबसे कमजोर रहा। इस दौरान सबसे कम बारिश किन इलाकों में हुई हैं, आइए जानें।

Monsoon 2026: जून में आए मानसून की सितंबर माह के साथ ही विदाई हो गई है। लेकिन इस बार देश को बारिश का वो साथ नहीं मिला, जिसकी उम्मीद थी। चार महीने के मानसूनी सीजन के बाद जब बारिश का हिसाब सामने आया तो तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली रही। IMD के अनुसार, 2026 में देशभर में सामान्य से 13% कम बारिश हुई। इसी के साथ ही यह 2015 के बाद का सबसे कमजोर मानसून साबित हुआ। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत पर इसकी सबसे ज्यादा मार पड़ी।

Rain

देश में 13% कम हुई मानसूनी बारिश (सांकेतिक फोटो | Photo - Canva)

11 साल में सबसे कम बारिश वाला मानसून

IMD के आंकड़ों के अनुसार, 2026 में देश में मानसूनी बारिश सामान्य औसत का केवल 87% रही। 13 फीसदी की कमी के साथ यह मानसून इस सदी का चौथा सबसे कम बारिश वाला मानसून रहा। 1901 के बाद के रिकॉर्ड में इसे 13वां सबसे कम बारिश वाला मानसून बताया गया है। इससे पहले साल 2015 में मानसूनी बारिश औसत से 10 फीसदी से ज्यादा कम रही थी।

End of Feed