जलवायु संकट पर भारत हमेशा से ही समाधान का हिस्सा रहा है, समस्या का नहीं- India Climate Summit में बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

इंडिया क्लाइमेट समिट में टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए केंद्रीय पर्यवरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि वैश्विक तापमान में मौजूदा वृद्धि मुख्य रूप से विकसित देशों द्वारा ऐतिहासिक कार्बन उत्सर्जन के कारण है।

टाइम्स नेटवर्क के इंडिया क्लाइमेट समिट में बात करते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कार्बन उत्सर्जन के लिए विकसित देशों को जिम्मेदार ठहराया। टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए भूपेंद्र यादव ने भारत के जलवायु ट्रैक रिकॉर्ड का दृढ़ता से बचाव करते हुए कहा कि वैश्विक जलवायु संकट के मामले में देश हमेशा से ही समाधान का हिस्सा रहा है, समस्या का नहीं।

union minister bhupender yadav .

इंडिया क्लाइमेट समिट में नाविका कुमार से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि वैश्विक तापमान में मौजूदा वृद्धि मुख्य रूप से विकसित देशों द्वारा ऐतिहासिक कार्बन उत्सर्जन के कारण है। उन्होंने कहा- "विकसित देशों ने अपने औद्योगिक विकास और उपभोग-भरी जीवनशैली के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में सबसे अधिक योगदान दिया है। उनकी प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत सबसे अधिक बनी हुई है, जो जलवायु संकट को बढ़ावा दे रही है।"

End of Feed