भारत दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में से एक, तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम, बोले पीएम मोदी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 4, 2023, 03:33 PM IST

पीएम मोदी ने कहा कि देश में आध्यात्मिक केंद्र पुनर्जीवित हो रहे हैं, साथ ही भारत अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी में भी अग्रणी है।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साई हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर (Sai Hira Global Convention Centre) का उदघाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था से लेकर 5 जी तकनीक में भारत की सफलता की जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। भारत डिजिटल प्रौद्योगिकी और 5जी प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में बड़े देशों से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है। साथ ही कहा कि देश में आध्यात्मिक केंद्र पुनर्जीवित हो रहे हैं, साथ ही भारत अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी में भी अग्रणी है।

End of Feed