इंडोनेशिया से कंबोडिया तक...एशिया में प्राचीन हिंदू मंदिरों का कायाकल्प कर रहा है भारत; जानें ASI के बड़े प्रोजेक्ट्स

ASI Overseas Restoration Projects: भारत अपनी 'हेरिटेज डिप्लोमेसी' के तहत इंडोनेशिया के प्रम्बानन, कंबोडिया के अंगकोर वाट और वियतनाम के माई सोन जैसे प्राचीन हिंदू मंदिरों का जीर्णोद्धार कर एशिया में सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत कर रहा है।

India Heritage Diplomacy: इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर (Prambanan Temple) के जीर्णोद्धार में मदद करने का भारत सरकार का फैसला सिर्फ एक पुरातत्व परियोजना नहीं है, बल्कि यह भारत की बढ़ती 'हेरिटेज डिप्लोमेसी' (विरासत कूटनीति) का एक बड़ा प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस हफ्ते होने वाले इंडोनेशिया (Yogyakarta) दौरे के दौरान 9वीं शताब्दी के इस भव्य शिव मंदिर परिसर के संरक्षण प्रोजेक्ट को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जा सकता है।

इंडोनेशिया से कंबोडिया तक...एशिया में प्राचीन हिंदू मंदिरों का कायाकल्प कर रहा है भारत; जानें ASI के बड़े प्रोजेक्ट्स

इंडोनेशिया से कंबोडिया तक...एशिया में प्राचीन हिंदू मंदिरों का कायाकल्प कर रहा है भारत; जानें ASI के बड़े प्रोजेक्ट्स (istock)

इस परियोजना के साथ ही प्रम्बानन भी दक्षिण-पूर्व एशिया (Southeast Asia) के उन ऐतिहासिक हिंदू मंदिरों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके जीर्णोद्धार और संरक्षण की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सौंपी गई है। भारत अपनी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' (Act East Policy) के तहत सदियों पुराने साझा सभ्यतागत संबंधों को आधुनिक कूटनीति का जरिया बना रहा है।

End of Feed