लोकतंत्र का ग्लोबल ब्रांड: इंडोनेशिया के चुनाव में होगा भारत के EVM का इस्तेमाल!

भारत, इंडोनेशिया (Indonesia) को जल्द ही ईवीएम (EVM) निर्यात करेगा। इसके लिए बात चल रही है और MoU साइन हो गया है। इडोनेशिया अपनी जरूरतों के हिसाब से ये ईवीएम भारत में बनवाएगा।

भारत वैश्विक मंच पर एक 'इलेक्शन सुपरपावर' के रूप में उभर रहा है। आधुनिक और डिजिटल युग में जब दुनिया के कई बड़े देश अपनी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और चुनावी निष्पक्षता को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, तब भारत दिखा रहा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में कैसे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। यही कारण है कि कई देश अपने यहां के चुनाव में भारत की मदद लेते रहे हैं, अब इंडोनेशिया (Indonesia) भी इसी में शामिल हो गया है। इंडोनेशिया के चुनाव में भारत की ईवीएम (EVM) मशीनें प्रयोग होंगी।

indoneshia evm

इंडोनेशिया करेगा भारतीय ईवीएम का इस्तेमाल (फोटो- PTI)

End of Feed