India-EU डील पर लग गई मुहर, बोलीं काजा कल्लास- रक्षा साझेदारी पर साइन करना मील का पत्थर

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच रक्षा सहयोग को औपचारिक रूप से मंज़ूरी मिल गई है। यूरोपियन कमीशन की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के दौरान रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने की घोषणा की।

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच रक्षा समझौते पर मुहर लग गई है। यूरोपियन कमीशन की वाइस-प्रेसिडेंट काजा कल्लास ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान इसकी खुद घोषणा की है। मीटिंग का नेतृत्व भारत की ओर से खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे थे। यह बैठक भारत-यूरोपीय संघ शिखर वार्ता से पहले हुई।

Vice President of the European Commission, Kaja Kallas

यूरोपियन कमीशन की वाइस-प्रेसिडेंट काजा कल्लास (फोटो- ANI)

काजा कल्लास ने क्या कहा?

यूरोपियन कमीशन की वाइस-प्रेसिडेंट काजा कल्लास ने कहा, "हमारा स्वागत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और कल गणतंत्र दिवस का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उसके लिए भी धन्यवाद... यह देखकर गर्व हुआ कि हमारे ऑपरेशंस भी इस परेड का हिस्सा थे। यह दिखाता है कि हम कैसे एक साथ काम कर पाए हैं। सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर साइन करना एक मील का पत्थर है, और हम इस पर आगे बढ़ सकते हैं। रक्षा सहयोग को और विकसित करने के लिए हम मल्टीलेटरल फोरम के साथ-साथ द्विपक्षीय रूप से भी बहुत कुछ एक साथ काम कर सकते हैं। मैं आज हमारी चर्चाओं और भविष्य में और सहयोग के लिए सच में उत्सुक हूं।"

End of Feed