125 साल पुराना गुरुद्वारा ‘ढहाए जाने' पर PAK पर भड़का भारत, बोला-यह सुनियोजित कार्रवाई, सुरक्षित नहीं धार्मिक स्थल

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हमने पाकिस्तान के फारूकाबाद में 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे श्री गुरु सिंह सभा साहिब को ढहाए जाने की बेहद परेशान करने वाली खबरें देखी हैं। हम सिखों के इस पवित्र धार्मिक स्थल के खिलाफ तोड़-फोड़ की इस बेहद निंदनीय और जानबूझकर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।'

Pakistan News: भारत ने पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे को ढहाए जाने की खबरों को बुधवार को 'बेहद दुखद' करार देते हुए इस्लामाबाद से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। भारत ने कहा कि वह इस 'बेहद निंदनीय' और 'जानबूझकर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई' की कड़ी निंदा करता है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को कथित तौर पर ढहाए जाने से जुड़ी खबरों पर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।

MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

भारत इसकी कड़ी निंदा करता है-MEA

मंत्रालय ने कहा, 'हमने पाकिस्तान के फारूकाबाद में 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे श्री गुरु सिंह सभा साहिब को ढहाए जाने की बेहद परेशान करने वाली खबरें देखी हैं। हम सिखों के इस पवित्र धार्मिक स्थल के खिलाफ तोड़-फोड़ की इस बेहद निंदनीय और जानबूझकर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।' भारत ने पाकिस्तान सरकार से मामले की 'तेजी से जांच करने' और 'इस निंदनीय कृत्य को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा देने' की मांग की।

End of Feed