China की 'चालबाजी' पर विपक्ष का सदन से वॉकआउटः कहा- दाल में कुछ काला है, सच छुपाना चाहती है मोदी सरकार

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Dec 19, 2022, 01:43 PM IST

India China clash in Tawang: चीनी घुसपैठ विपक्ष ने बड़ा मुद्दा बनाया है और इसी पर सरकार को बार-बार घेरने का प्रयास किया। विपक्ष इसे लेकर चर्चा पर अड़ा है। सत्तापक्ष की दलील है कि रक्षा मंत्री ने बयान दे दिया है, पर लेकिन सियासत है कि संसद का शीत सत्र सर्द मौसम में गर्माया हुआ है।

संसद के शीत सत्र में सोमवार (19 दिसंबर, 2022) को भी चीनी घुसपैठ और अतिक्रमण का मुद्दा थमता न दिखा। दोनों सदनों में विपक्ष की ओर से चीन के मुद्दे पर हंगामा हुआ। राज्यसभा में पूरे विपक्ष की तरफ से रूल 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया गया, जिसे राज्यसभा के सभापति की ओर से खारिज कर दिया गया। बाद में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में पूरे विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

china opposition

सदन से वॉकआउट के बाद मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए विपक्षी नेता।

दरअसल, अरुणाचल के तवांग में हाल ही में चीनी घुसपैठ के प्रयास की तस्वीर सामने आई थी, जिसे भारतीय सेना द्वारा मुहतोड़ जवाब देते हुए नाकाम कर दिया गया। संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार की तरफ से बयान भी दिया। लेकिन विपक्ष पिछले तीन चार दिनों से इस पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ा है। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन को परंपरा का हवाला देते हुए इस मुद्दे को उठाने का प्रयास किया था।

End of Feed