भारत, चीन संबंधों को फिर से सुधारने की हो रही कोशिश; विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई खास बातें

भारत और चीन संबंधों को फिर से सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा कहना भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का है। उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्टूबर से भारत-चीन संबंधों में कुछ सुधार हुआ है। विदेश मंत्री ने कहा, 'हम इसके विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहे हैं। मैं अपने (चीनी) समकक्ष से कई बार मिल चुका हूं, मेरे अन्य वरिष्ठ सहयोगी भी उनसे मिल चुके हैं।'

India-China Relations: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत और चीन 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों से तनाव के बाद संबंधों को फिर से स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि तनावपूर्ण संबंध किसी भी पक्ष के लिए फायदेमंद नहीं होंगे। प्रमुख 'थिंक-टैंक' एशिया सोसाइटी द्वारा आयोजित एक संवाद सत्र में जयशंकर ने कहा कि निकट भविष्य में भी भारत और चीन के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें विवाद नहीं बनना चाहिए।

India-China Relations

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि भारत, चीन संबंधों को फिर से सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।

विदेश मंत्री ने गलवान घाटी में हुई झड़पों का जिक्र करते हुए क्या कहा?

गलवान घाटी में हुई झड़पों का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि 2020 में जो कुछ हुआ, वह 'वास्तव में रिश्ते के लिए बहुत अफसोसजनक था। एशिया सोसाइटी के अध्यक्ष और सीईओ तथा दक्षिण कोरिया के पूर्व विदेश मंत्री क्यूंग-व्हा कांग द्वारा संचालित सत्र में उन्होंने कहा, 'यह केवल टकराव नहीं था, यह लिखित समझौतों की अवहेलना थी... जिन शर्तों पर सहमति बनी थी, उनसे काफी दूर चले गए।'

End of Feed