देश

इंडिया गठबंधन के नेताओं की आज होगी बैठक, संसद सत्र के दौरान रणनीति पर करेंगे चर्चा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 06:33 AM IST

इंडिया घटक दल संसद सत्र के दौरान सदन में अपनी समन्वित रणनीति पर कार्य कर रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को घेरने के लिए एकजुट हो गए हैं।

Image

इंडिया गठबंधन की बैठक

INDIA Bloc Meeting: संसद के मौजूदा बजट सत्र में विपक्ष की संयुक्त रणनीति पर चर्चा करने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं की शुक्रवार की सुबह बैठक बुलाई गई है। विपक्षी दलों के नेता शुक्रवार सुबह 10.30 बजे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में मिलेंगे और अपनी संयुक्त रणनीति पर चर्चा करेंगे। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी इंडिया के विभिन्न घटक दल संसद सत्र के दौरान सदन में अपनी समन्वित रणनीति पर कार्य कर रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को घेरने के लिए एकजुट हो गए हैं।

बता दें कि संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया गया है। अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया गया है। 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया गया संसद में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधन दिया। एक फरवरी को 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया।

लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त

इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र होगा। वर्ष 2019 में, लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article