वोट चोरी को लेकर INDIA ब्लॉक का ऐलान, 6 अक्टूबर को EC कूच करेंगे सांसद, AAP बोली- हम यह लड़ाई अपने तरीके से लड़ रहे हैं'

AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के मुख्यालय के बाहर होने वाले INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बनेगी।

INDIA गठबंधन के नेता नई दिल्ली में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) इसमें शामिल नहीं होगी। INDIA गठबंधन के नेता मंगलवार (6 अक्टूबर) को वोटर लिस्ट के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, ताकत दिखाने के इस संयुक्त प्रयास में एक अहम कमी रहेगी, क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने मार्च में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।

sanjay singh

AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह

विपक्ष के नेता संसद भवन से नई दिल्ली में चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। यह मार्च SIR विवाद को लेकर विपक्ष के बड़े अभियान का हिस्सा है। मार्च के बारे में फैसला पिछले महीने राजधानी में INDIA गठबंधन की बैठक के दौरान लिया गया था।

End of Feed