Live Updates: CEC के खिलाफ इंडिया गठबंधन का मार्च, पुलिस बैरिकेड पर चढ़े राहुल, लहराया तिरंगा, प्रियंका भी मौजूद

मार्च शुरू होने से पहले विपक्षी नेताओं ने ईसीआई और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है। संजय राउत ने पूछा कि सांसदों को रोकने के लिए इतनी सुरक्षा व्यवस्था क्यों?

India Alliance March Live Updates : इंडिया गठबंधन मंगलवार को भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक मार्च निकाल रहा है। गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने, एसआईआर पूरी तरह से रद्द करने और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है। इंडिया गठबंधन के इस मार्च को देखते हुए संसद से लेकर जंतर-मंतर और ईसीआई मुख्यालय तक भारी सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। कई इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है। मार्च से पहले विपक्षी नेताओं ने ईसीआई और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है।

Rahul Gandhi

CEC के खिलाफ इंडिया गठबंधन का मार्च।

इंडिया गठबंधन मार्च Live Updates:

-मार्च में शामिल राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड पर चढ़े और तिरंगा लहराया। विपक्ष के इस मार्च को पुलिस आगे बढ़ने नहीं दे रही है।

End of Feed