'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

Jantar Mantar Protest: नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस और INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा, जो जंतर-मंतर पर भारी हंगामे और धरने में बदल गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने जा रही है।

Jantar Mantar Protest: नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस और INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी काफी गरमाया रहा। विपक्षी सांसदों ने पहले एक लंच मीटिंग की और फिर बसों में सवार होकर जंतर-मंतर की ओर कूच किया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों के जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही मुस्तैद दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

Ankit Kasana video viral

पुलिसकर्मियों से मारपीट पर FIR की तैयारी

इसके बाद सड़क पर ही जोरदार हंगामा, धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का दौर शुरू हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

End of Feed