बाढ़ आने की संभावना है- सतलुज में उफान देख भारत ने पाकिस्तान को भेजा अलर्ट!

सूत्रों ने कहा कि सिंधु जल संधि के निलंबन के बावजूद भारत ने मानवीय आधार पर जान-माल की हानि को रोकने के लिए पाकिस्तान को सतलुज नदी में बाढ़ की ताजा चेतावनी दी है। यह कदम दोनों देशों के बीच मानवीय सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।

भारत ने सतलुज नदी में बुधवार को बाढ़ आने की “अधिक आशंका” के मद्देनजर पाकिस्तान को आगाह किया है। यह जानकारी विश्वसनीय सूत्रों ने मंगलवार को दी। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उत्तरी राज्यों के प्रमुख बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ना पड़ रहा है, जिससे नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

pakistan flood

पाकिस्तान को भारत ने भेजी बाढ़ की चेतावनी (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed