राष्ट्रपति मुर्मू के 'एट होम' रिसेप्शन में लगा VVIP का जमावड़ा; PM मोदी, CJI सूर्यकांत सहित ये हस्तियां हुईं शामिल

President At Home Reception: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक 'एट होम' रिसेप्शन आयोजित किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।

President At Home Reception: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक 'एट होम' रिसेप्शन आयोजित किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीजेआई सूर्यकांत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री, राजनयिक और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

President Murmu Dinner

राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन (फोटो साभार: @rashtrapatibhvn)

इस समारोह की शुरुआत 'वंदे मातरम्' और राष्ट्रगान के साथ हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ समारोह में शामिल हुए। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी इस मौके पर नजर आए।

End of Feed