Independence Day 2025: 'सत्य-समानता की नींव पर न्याय हो, हर दिल में सम्मान-भाईचारा हो'...राहुल समेत इन नेताओं ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सीएम योगी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल समेत कई शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी। इस दौरान राहुल ने कहा कि 'अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य' है। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आजादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है—जहां सत्य और समानता की नींव पर न्याय हो, और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत।”

Independence Day 2025

79वें स्वतंत्रता दिवस नेताओं ने दी बधाई

वहीं, प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को 79वें 'स्वतंत्रता दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा, कर्तव्य और शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी एकजुट होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के साथ इसके गौरवमयी इतिहास, एकता, अखंडता और अक्षुण्णता को सदा बनाए रखने का संकल्प लें।

End of Feed