बेंगलुरू में देर रात आयकर विभाग की छापेमारी, 23 गत्तों में मिले 42 करोड़ रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 10:47 AM IST

Bengaluru IT Raid: सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग की छापेमारी में 500 रुपये के बंडल वाले 23 गत्ते मिले हैं। इनसे कुल 42 करोड़ रुपये बरामद किए हैं।

Bengaluru IT Raid: बेंगलुरू में देर रात आयकर विभाग के अधिकारियों ने आयकर चोरी के आरोप में कुछ ठेकेदारों के यहां छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, इस छापेमारी में आयकर अधिकारियों ने करोड़ों रुपये बरामद किए हैं। यह छापेमारी ठेकेदार आर अंबिकापति के आवास के पीछे एक अपार्टमेंट में की गई, जहां से बिस्तर के नीचे भारी मात्रा में नकदी मिली है।

Bengaluru IT Raid

बेंगलुरू में आयकर विभाग की छापेमारी

सूत्रों का कहना है कि 500 रुपये के बंडल वाले 23 गत्ते मिले हैं। इनसे कुल 42 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। बता दें, अंबिकापति उन ठेकेदारों में से एक हैं, जिन पर 40% कमीशन चार्ज करने का आरोप है और वह अखंड श्रीनिवास मूर्ति के रिश्तेदार भी हैं। सूत्रों का कहना है कि फ्लैट में ठेकेदारों के एक ग्रुप द्वारा पैसा जमा किया जा रहा था। इस रकम को चुनाव के लिए हैदराबाद ले जाने की योजना थी।

End of Feed