Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या हवाई अड्डे के उद्घाटन का मौका होगा भारत के लिए ऐतिहासिक दिन- केंद्रीय मंत्री सिंधिया का दावा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 04:56 PM IST

Ayodhya Airport Inauguration: अयोध्या में अत्याधुनिक हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6,500 वर्गमीटर होगा...

Ayodhya Airport Inauguration: नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि कल का दिन अयोध्या हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ देश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या में हवाई अड्डे का दूसरे चरण में व्यापक विस्तार किया जाएगा और रनवे की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में 6,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने अयोध्या हवाई अड्डे का शनिवार को उद्घाटन करेंगे। सिंधिया ने कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी आने वाले दिनों में बढ़ेगी।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या हवाई अड्डे के उद्घाटन का मौका होगा भारत के लिए ऐतिहासिक दिन- केंद्रीय मंत्री सिंधिया का दावा

रनवे की लंबाई बढ़ाकर 3,750 मीटर होगी

उन्होंने कहा, देशभर में नागर विमानन क्षेत्र के लिए व्यापक क्षमता है और विशेष रूप से अयोध्या के लिए भी ऐसा है जो हमारे दिलों में धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बसी है। सिंधिया के अनुसार, दूसरे चरण में हवाई अड्डा परियोजना का व्यापक विस्तार किया जाएगा और इसे 6,500 वर्ग मीटर क्षेत्र से बढ़ाकर 50,000 वर्ग मीटर का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम रनवे की लंबाई बढ़ाकर 3,750 मीटर कर रहे हैं जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पर्याप्त है।

End of Feed