'अन्याय से लड़ने का साहस देते हैं भगवान राम', दिवाली के मौके पर PM मोदी ने लिखा देशवासियों को पत्र

नागरिकों को संबोधित पत्र में पीएम ने कहा कि यह दीपावली विशेष है क्योंकि पहली बार ऐसे कई जिलों में दीये जलाए जाएंगे जहां नक्सलवाद का सफाया हो चुका है। भारत अनेक संकटों से गुजर रहे विश्व में स्थिरता और संवेदनशीलता का प्रतीक बनकर उभरा है।

Narendra Modi letter : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को लिखे पत्र में कहा कि भगवान राम सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा और अन्याय से लड़ने का साहस देते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत न केवल सही राह पर आगे बढ़ा बल्कि अन्याय का बदला भी लिया। नागरिकों को संबोधित पत्र में पीएम ने कहा कि यह दीपावली विशेष है क्योंकि पहली बार ऐसे कई जिलों में दीये जलाए जाएंगे जहां नक्सलवाद का सफाया हो चुका है। भारत अनेक संकटों से गुजर रहे विश्व में स्थिरता और संवेदनशीलता का प्रतीक बनकर उभरा है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। तस्वीर-PTI

भोजन में तेल का प्रयोग 10% कम करने की अपील

पीएम ने कहा कि हम निकट भविष्य में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से स्वदेशी अपनाने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, भोजन में तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत कम करने और योग अपनाने का आग्रह किया।

End of Feed