बिहार : कई IPS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2012 बैच आईपीएस अधिकारी सुशांत कुमार सरोज (Sushant Kumar Saroj )को बिहार पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) (ATS)में डीआईजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले बिहार सरकार (Bihar Government) ने 22 मई को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों में तैनात कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था

Bihar News: बिहार सरकार (Bihar Government) ने वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों का तबादला किया है जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना से मिली। राज्य के गृह विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार राज (Pankaj Kumar Raj) को महानिरीक्षक (रेलवे) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह वर्तमान में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के महानिरीक्षक (आईजी) हैं।

police

बिहार में आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबातला। -फाइल पिक्चर

आईपीएस अधिकारी एस. प्रेमलता (वर्ष 2006 बैच) को आईजी (मद्यनिषेध) नियुक्त किया गया है।

End of Feed