'उस कोरोना मरीज को मार डालो...', ऑडियो क्लिप में सरकारी डॉक्टरों के बीच बातचीत वायरल

सोशल मीडिया पर प्रसारित यह क्लिप कथित तौर पर 2021 में कोविड-19 संकट के चरम के समय की है, जब अस्पताल मरीजों से भरे हुए थे और संसाधन कम थे, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने 2021 में महामारी के दौरान एक सहकर्मी को कोविड-19 पीड़ित मरीज को 'मारने' का निर्देश देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें आरोपी डॉ. शशिकांत देशपांडे (जो उस समय लातूर के उदगीर सरकारी अस्पताल में अतिरिक्त जिला सर्जन थे) और डॉ. शशिकांत डांगे (जो एक कोविड-19 देखभाल केंद्र में तैनात थे) के बीच कथित बातचीत थी।

Covid patient

प्रतीकात्मक फोटो

दयामी अजीमुद्दीन गौसुद्दीन की मरीज पत्नी कौसर फातिमा बाद में बीमारी से ठीक हो गई थी।बातचीत में डॉ. देशपांडे कथित तौर पर यह कहते हुए सुने गए, 'किसी को भी अंदर जाने की इजाजत मत दो, बस उस दयामी (नाम की) महिला को मार दो।' इस पर डॉ. डांगे ने सावधानीपूर्वक जवाब देते हुए कहा कि ऑक्सीजन सहायता पहले ही कम कर दी गई थी।

End of Feed