जिस अमेरिका को कोसते रहते थे इमरान खान, उसी के सांसद के सामने मदद के लिए गिड़गिड़ाते आए नजर; लीक हुआ ऑडियो

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 20, 2023, 10:17 PM IST

इमरान उसी अमेरिका से अब मदद की भीख मांग रहे हैं, जिस अमेरिका पर वो अपनी सरकार गिराने का आरोप लगाते रहे हैं। इमरान खान को अमेरिका कोसते रहे हैं। ​सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो में इमरान खान अमेरिका की एक महिला सांसद से मदद के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं।

एक हैं इमरान खान, पाकिस्तान के पूर्व पीएम, हाल के दिनों में इनके कारण पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट सवालों के घेरे में हैं। इमरान को पाकिस्तान की राजनीतिक गलियारों में रंग बदलने वाले नेता के रूप में जाना जाता है, इसका एक नमूना शनिवार को सामने भी आ गया है। इमरान खान का एक कथित ऑडियो लीक हुआ है, जिसमें वो अमेरिका की एक सांसद के सामने मदद की भीख मांगते नजर आ रहे हैं।

Imran khan audio leak, pakistan

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का ऑडियो लीक (फोटो- @ZeshanMalick)

कभी अमेरिका को कोसते थे इमरान खान

इमरान उसी अमेरिका से अब मदद की भीख मांग रहे हैं, जिस अमेरिका पर वो अपनी सरकार गिराने का आरोप लगाते रहे हैं। इमरान खान को अमेरिका कोसते रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो में इमरान खान अमेरिका की एक महिला सांसद से मदद के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। लीक ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि इमरान खान, अमेरिकी सांसद मैक्सिन मूर वाटर्स के साथ बात कर रहे हैं।

End of Feed