महाराष्ट्र में ई-वाहनों को दी गई टोल माफी 8 दिन में लागू करने के निर्देश, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-वसूली गई राशि वापस करें

इस विषय पर मूल प्रश्न विधायक शंकर जगताप ने उठाया था, अध्यक्ष नार्वेकर ने स्पष्ट कहा कि सरकार ने जब ई-वाहनों के लिए टोल माफी की घोषणा की है, तो अब इससे पीछे नहीं हट सकती। इसलिए राज्यभर के सभी टोल नाकों को आठ दिनों के भीतर टोल न लेने के स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने चाहिए।

Maharashtra Assembly Updates : महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को सदन में निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-वाहन) को दी गई टोल माफी आठ दिनों के भीतर लागू की जाए। साथ ही, टोल माफी लागू होने के बाद भी जो टोल राशि वसूली गई है, उसे वाहनधारकों को वापस लौटाने की कार्रवाई की जाए। ये निर्देश उन्होंने प्रश्नोत्तर काल के दौरान संबंधित मुद्दे पर चर्चा करते हुए दिए।

Rahul Narwekar

महाराष्ट्र में टोल माफी लागू करने में 3 महीने की देरी हुई। तस्वीर-ANI

सदन में विधायक जगताप ने उठाया प्रश्न

End of Feed