मई में मौसम का 'महातूफान'! दिल्ली-UP से लेकर तमिलनाडु तक बारिश-आंधी का डबल अटैक, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

IMD thunderstorm warning: बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान खुले इलाकों से दूर रहने की सलाह देते हुए बताया गया कि मई के दूसरे हफ्ते में एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो सकता है।

IMD weather update: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब राहत मिलती दिख रही है, लेकिन इसके साथ तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश का खतरा भी बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लिए बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

मई में मौसम का 'महातूफान'! दिल्ली-UP से लेकर तमिलनाडु तक बारिश-आंधी का डबल अटैक, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

मई में मौसम का 'महातूफान'! दिल्ली-UP से लेकर तमिलनाडु तक बारिश-आंधी का डबल अटैक, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बड़े बदलाव की वजह एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और अलग-अलग साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम हैं। इसके असर से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम तेजी से बदल रहा है। कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

End of Feed