उत्तर भारत को नहीं मिलेगी ठंड से राहत, अगले 4 से 5 दिन छाई रहेगी कोहरे की घनी चादर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 14, 2024, 09:18 PM IST

Weather News: 16 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात और सुबह के कुछ घंटों में घने से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है। वहीं कुछ हिस्सों के अलग-अलग इलाकों में 16 जनवरी की रात और 17 जनवरी की सुबह घना कोहरा जारी रहेगा।

Weather News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार, 16 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। आईएमडी ने कहा, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में ये सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे हैं।

Cold Wave

दिल्ली समेत कई राज्यों में शीतलहर का अनुमान

आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि 16 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात और सुबह के कुछ घंटों में घने से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है। वहीं कुछ हिस्सों के अलग-अलग इलाकों में 16 जनवरी की रात और 17 जनवरी की सुबह घना कोहरा जारी रहेगा। आईएमडी ने रविवार और 16 जनवरी के दौरान जम्मू डिवीजन, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में रात व सुबह के कुछ घंटों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।

End of Feed